‌‌‌सहकारिता पदाधिकारी की जान लेना चाहते हैं प्रमुख के पति, हो गया मुकदमा

0
1789

बक्सर खबर। डुमरांव प्रखंड में तैनात सहकारिता पदाधिकारी की जान को खतरा है। प्रखंड प्रमुख के पति ही उनकी हत्या करना चाहते हैं। यह आरोप सहकारिता पदाधिकारी अर्थात बीसीओ सुबाष राम ने लगाया है। उनके अनुसार सोमवार को प्रमुख पति शक्ति पासवान उनके कार्यालय में आ धमके। उनके साथ बीडीसी सदस्य ओमप्रकाश भी थे। उन लोगों ने मुझे कार्यालय में जलील किया और जान से मारने की धमकी थी। बीसीओ के अनुसार प्रमुख पति ने उन्हें अपने पास बुलाया था। उस समय मैं बैठक कर रहा था। बाद में आने की बात कही। इस वजह से वे काफी नाराज थे।

इस वजह से वे मुझे मारना चाहते हैं। वहीं प्रमुख पति ने कहा यह बात पूरी तरह गलत है। बात कुछ ऐसी है कि प्रखंड कार्यालय में उनका एक व्यक्ति के साथ विवाद हो गया था। मैंने इस वजह से उनको टोका वे खुद भडक गए। आप कौन हैं, आप बोलने वाले नहीं है। मैंने उनसे अपना परिचय दिया। बात इतनी हुई थी। जिसे बीसीओ रंग दे रहे हैं। कोरानसराय के रहने वाले प्रमुख के पति के खिलाफ बीसीओ की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

add विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here