-मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बक्सर खबर। हम यह नहीं कहेंगे, आज का समय खराब है या पहले का था। लेकिन, जो सुनने में आया है। वह शर्मनाक है। पिता की नियत अपनी बेटी को लेकर इतनी गंदी हो गई कि वह उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने लगा। पानी सर के उपर चला गया तो मां ने इसकी शिकायत लेकर डुमरांव थाना पहुंची। उसने बताया बड़ी होती बेटी को वह परेशान करता था। उसकी हरकतों का मैं विरोध करती थी।
तो मेरे साथ मारपीट करता था। लेकिन, अब सारी सीमा पार करने पर अमादा है। उसने पुलिस के सामने हाथ जोड़ते हुए कहा। आपकी देरी मेरी बेटी का जीवन बर्बाद कर देगी। यह सुन पुलिस वालों के होश उड़ गए। महिला की शिकायत को दर्ज किया। अपने लोगों को भेजा और ऐसा करने वालों को तुंरत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछने पर डुमरांव के थानाध्यक्ष बिदेश्वर राम ने मामले की तस्दीक की।





























































































