-महिला जागरूकता पखवाड़ा के तहत किया जा रहा जागरूक
बक्सर खबर। महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। उनके साथ भेदभाव न हो। उनके पास भी समान अधिकार है। इन बातों से महिलाओं को अवगत कराने के लिए जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवाड़ा के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय जासो बक्सर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। लड़कियों को लैंगिक हिंसा के बारे में अवगत कराया गया। बाल कल्याण समिति के सदस्य योगिता सिंह के द्वारा गुड टच एवं बैड टच, मोबाइल फोन से हो रहे घटनाओं के बारे में बताया गया।
समाज में हो रही कम उम्र में अपनी बेटियों की शादी से परहेज करने की अपील हुई। वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक के द्वारा घरेलू हिंसा, बाल विवाह एवं सामाजिक कुरीतियां के खिलाफ सबको मिलकर एकजुटता के साथ आगे आने की अपील किया गया। साथ ही साथ टोल फ्री नंबर 181, पुलिस हेल्पलाइन 112 एवं वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी प्रदान की गई। यहां एक बात सभी महिला पाठकों के लिए ध्यान देने योग्य है। अगर कोई महिला हिंसा का शिकार होती है। तो वह 181 अथवा आपात स्थिति हो तो 112 पर भी मदद के लिए फोन कर सकती है।

































































































