हिस्ट्रीशीटर हिरासत में : जिसे छूने से डरती है पुलिस उसे उठा ले गई वन विभाग की टीम

0
0

प्रतिबंधित सर्प की तस्करी का आरोप, बक्सर के तीन लोग हिरासत में                                                                   बक्सर खबर।  हत्या की सजा काटकर बाहर आए कुख्यात  इंद्रजीत सिंह कोइरी को वन विभाग की टीम उठा ले गई है। यह गिरफ्तारी मंगलवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के कोइरपुरवा मोहल्ले से की गई। सादे लिबास में पहुंचे लोगों की टीम जब कोइरपुरवा से दो लोगों को लेकर निकाली तो अपहरण की अफवाह फैली। कुछ लोगों का अनुमान था यह एसटीएफ का किया धरा है।  लेकिन जब देर रात एसपी सुबह आर्य से बात हुई तो उन्होंने कहा वन विभाग की टीम उन्हें लेकर के यहां से गई है।

आज बुधवार को जब वन पदाधिकारी आरा-बक्सर क्षेत्र से बात हुई तो उन्होंने बताया बक्सर से तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनके विरुद्ध दो मुहा सांप की तस्करी का आरोप है। यह एक प्रतिबंधित प्रजाति है। जिसकी तस्करी करना गैरकानूनी है। दिल्ली की टीम इस मामले में जांच कर रही है। वहां से एक टीम बिहार आई थी और उनके आग्रह पर वन विभाग आरा- बक्सर की टीम ने सहायता उपलब्ध कराई। इस टीम के सदस्य इन लोगों को यहां से गिरफ्तार करके ले गए हैं। प्रतिबंधित नस्ल के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा सैंडबोया प्रजाति के सर्प काफी महंगे बिकते हैं।

यहां के तीन लोग इस कारोबार में शामिल थे। जब विभाग को इसकी भनक लगी तो पूछताछ के लिए इन सभी को हिरासत में लिया गया है। मामले की तस्दीक के दौरान गैर आधिकारिक सूत्रों ने बताया टीम के सदस्य ग्राहक बनकर यहां आए थे और इन लोगों के साथ खरीद बिक्री का सौदा भी हुआ। जब तस्करी की पूरी पृष्ठभूमि वन विभाग को मिल गई। उसी के आधार पर इन सभी को हिरासत में लिया गया। हालांकि तीनों का नाम अभी ज्ञात नहीं हो सका है। स्थानीय सूचना के अनुसार इंद्रजीत सिंह के साथ जयराम सिंह को भी वन विभाग की टीम साथ ले गई है। जो कोइरपुरवा मोहल्ले के ही रहने वाले हैं।

रेड सैंड बोवा की कीमत करोड़ों में                                  बक्सर खबर।  रेड सैंड बोवा सांप  की तस्करी क्यों होती है? यह जानने के लिए जब जिले के चर्चित स्नेक रेस्क्यूवर हरिओम से बात हुई तो उन्होंने बताया इसकी कीमत साइज और वजन के आधार पर तय होती है। अगर 4 फीट का हुआ  तो उसकी कीमत 2 से 3 करोड़ भी हो सकती है। इसका इस्तेमाल तांत्रिक क्रियाओं के अलावा सेक्स पावर से जुड़ी दवा बनाने में किया जाता है। ऐसा लोग बताते हैं। यह सांप अपने जिले में गंगा के तटीय इलाकों में पाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here