नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजयुमो ने मनाया विजय उत्सव

0
116

पटाखे, अबीर-गुलाल और मिठाइयों के साथ कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी                                     बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने की खुशी में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई ने शहर मेन रोड पर हर्षोल्लास पूर्वक उत्सव मनाया। यह कार्यक्रम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर, अबीर-गुलाल लगाकर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय ने कहा कि बिहार के एक मिलनसार, कर्मठ एवं कुशल संगठनकर्ता को पार्टी की बागडोर सौंपा जाना सभी बिहारवासियों के लिए गर्व का क्षण है।

उन्होंने कहा कि नितिन नवीन ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव युवाओं को आगे बढ़ाने, उन्हें नेतृत्व देने और संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में युवा शक्ति को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रूपेश दुबे, विधानसभा प्रभारी विपुल राय, नगर अध्यक्ष कक्कू वर्मा, सतेंदर पांडेय, अक्षय, विकी सिंह, चंदन शर्मा, दयानंद गुप्ता, मंटू खेतान, सर्वेश वर्मा, लाला सर्राफ, विकास कुमार, मनोज अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, वशु गुप्ता, श्याम जी वर्मा सहित अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here