बक्सर खबर। लॉकडाउन का सुखद प्रभाव दो दिन पहले शहर में भी देखने को मिला। यहां राष्ट्रीय पक्षी मोर का एक जोड़ा गंगा तट के किनारे देखा गया। गोलाघाट के पास यह पक्षी चहलकदमी करते दिखे। लेकिन, लोगों के कौतूहल ने उन्हें परेशान कर दिया है। जिसकी वजह से अधिकांश समय उन्हें पेड़ ही रहना पड़ रहा है।
शायद इसी वजह से पक्षी लोगों को दूर भागते हैं। कुछ लोगों ने बताया लंबे अरसे बाद शहर में मोर देखने को मिले हैं। दो-तीन दशक पहले कभी-कभार मोर शहर में दिख जाते थे। हालांकि आज भी शहर से दूर कुछ गांवों के बड़े बगीचों में मोर दिख जाते हैं।































































































कुछ दिन पहले हमें भी अर्जुनपुर और मंझरिया के बीच में बांध के किनारे 4-5 मोर दिखे थे