प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. कृष्णा कान्त सिंह ने किया पोस्टर विमोचन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल को बताया अनिवार्य बक्सर खबर। शहर के महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित होने वाले वार्षिक खेल महोत्सव–2026 के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को महाविद्यालय परिसर में खेल पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. कृष्णा कान्त सिंह ने अपने कर-कमलों से किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पोस्टर विमोचन के दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास का सशक्त माध्यम है। खेल न केवल शारीरिक क्षमता को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल का भी विकास करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वार्षिक खेल महोत्सव विद्यार्थियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि खेल महोत्सव की तैयारी को लेकर महाविद्यालय के खेल मैदान को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। जेसीबी से सफाई, रोटावेटर से समतलीकरण एवं रोड रोलर से दबाकर मैदान को खेल योग्य बनाया गया है।
आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। गठित खेल समितियां इस प्रकार हैं— दौड़ (100 मी., 400 मी., 800 मी., 1500 मी.): डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. श्वेत प्रकाश, डॉ. सीमा द्विवेदी, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रिय रंजन, टुनटुन मिश्रा, सुरेश सिंह
हाई जंप: डॉ. रास बिहारी शर्मा, डॉ. इसरार आलम, सुनील कुमार, गया दुबे
लॉन्ग जंप: डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, राजीव रंजन कुमार, राजू कुमार
गोला फेंक: डॉ. प्रियेश रंजन, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. निशान्त कुमार, हरगोविन्द, संतोष कुमार
बैडमिंटन: डॉ. प्रीति मौर्या, डॉ. जय प्रकाश, डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. शशिकला, विनोद कुमार चौधरी
शतरंज: डॉ. भरत कुमार, डॉ. सुमन श्रीवास्तव, अनन्त कुमार
वॉलीबॉल: डॉ. अमन कुमार सिंह, डॉ. रवि कुमार ठाकुर, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, अनिल कुमार
कबड्डी: डॉ. बिरेन्द्र प्रसाद, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. अनुराग कुमार, डॉ. अशोक कुमार, भगवान सिंह यादव
खो-खो: डॉ. सुजित कुमार यादव, चिन्मय प्रकाश झा, श्री राजेश कुमार पाण्डेय
वुशु: डॉ. विरेन्द्र कुमार, डॉ. सीमा कुमारी, शैलेन्द्र नाथ पाठक, बृजेश कुमार सिंह
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों से अपने-अपने खेल से संबंधित समिति सदस्यों से संपर्क कर तैयारी सुनिश्चित करने की अपील की है। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने खेल महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में डॉ. सैकत देवनाथ, डॉ. पंकज कुमार चौधरी, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. रास बिहारी शर्मा, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रिय रंजन चौबे, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. विरेन्द्र कुमार, डॉ. आलोक कुमार चतुर्वेदी, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, डॉ. अमन कुमार सिंह, डॉ. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. रवि कुमार ठाकुर, डॉ. इसरार आलम, डॉ. जय प्रकाश मिश्रा, डॉ. सीमा द्विवेदी, डॉ. विरेन्द्र प्रसाद, डॉ. ओम प्रकाश आर्या, डॉ. श्वेत प्रकाश, डॉ. शशिकला, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, डॉ. अशोक कुमार, भोला पाण्डेय, धर्मेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, संतोष कुमार, गया शंकर दुबे, अरुण कुमार श्रीवास्तव, मो. नौशाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





































































































