-जयदू नेताओं ने किया स्वागत, बुधवार को होगी बैठक
बक्सर खबर। 16 साल बेमिसाल, यह अभियान राज्य सरकार चला रही है। इसका जोर-शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सरकार लोगों को अपनी उपलब्धियां बता रही है। मंगलवार की शाम इसके लिए काराकट के जदयू सांसद महाबली सिंह बक्सर पहुंचे। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ जिला अतिथिगृह में बैठक की। जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री संतोष निराला ने उनका स्वागत किया।
इसके उपरांत अतिथिगृह में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने लंबी मंत्रणा की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि बुधवार को श्याम उत्सव वाटिका में दोपहर 12 बजे से जिले के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक रखी गई है। इसके अलावा उन्होंने शराबबंदी पर भी विशेष चर्चा की और उसे जनता के हित में बताया। इस दौरान पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अशोक यादव के अलावा संगठन के सभी मुख्य पदाधिकारी इसमें शामिल रहे।



































































































