भोज खाकर लौट रहे युवक को मारी गोली, आरा में भर्ती

0
960

आपसी विवाद में चली गोली, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी                                                                    बक्सर खबर। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव में रविवार देर रात एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक अपनी ही गांव में आई बारात से भोज खाकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों से विवाद हो गया और विवाद बढ़ते ही किसी ने उस पर गोली चला दी। घटना में घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय शिवम यादव, पिता योगेंद्र यादव, निवासी पुराना भोजपुर के रूप में हुई है।

गोली उसके कंधे के पास लगी है। गंभीर रूप से घायल शिवम को तुरंत आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घायल युवक ने पुलिस को हमले में शामिल युवकों के नाम भी बताए हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here