– 30 को टीकाकरण का जिले में महा अभियान
बक्सर खबर। कोविड की तीसरी लहर आने की संभावना बढ़ गई है। विश्व के कई देशों में इसका नया वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। अपने देश के केरल राज्य में भी इसके मरीज मिल रहे हैं। हालांकि अभी तक नए वर्जन ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं है। लेकिन, उसने सबकी चिंता बढ़ा दी हैं।
इसी बीच शनिवार को डीएम अमन समीर ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है। जिन्होंने अभी तक पहला टीका नहीं लिया है। वे पहली डोज लें, जिन्होंने दूसरी नहीं लगवाई। वे भी 30 तारीख के महा अभियान में टीका लें। प्रशासन के अनुसार पूरे जिले में 30 नवम्बर को महा अभियान चलेगा। मौजूदा समय में जो लोग लापरवाही बरत रहे हैं। वे सावधानी बरतें। अन्यथा, लापरवाही भारी पड़ सकती है।



































































































