साइबर अपराध में जेल गए किशोर पर लगा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप बक्सर खबर। शहर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक किशाेर पहले से ही जेल में बंद है, लेकिन बाहर उसकी प्रेमिका ने उसके खिलाफ महिला थाना में याैन शाेषण का गंभीर आराेप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी है। लड़की का आरोप है कि लड़के ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। मामला दर्ज होते ही महिला थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने सबसे पहले पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया। अब कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी कहानी एक प्रेम प्रसंग की है जो बक्सर में शुरू हुई थी। इटाढ़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला किशोर और राजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी, दोनों इसी शहर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और वे प्रेम संबंध में आ गए।कहानी में ट्विस्ट तब आया जब लड़का साईबर अपराध के एक मामले में पकड़ा गया और जेल चला गया। जब किशोरी के परिवार वालों को इस प्रेम कहानी की भनक लगी, तो उन्होंने लड़के के घर वालों से संपर्क किया। लेकिन बात शायद बनी नहीं। परिणामस्वरूप, पीड़िता किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए महिला थाना में अपने जेल में बंद प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया है कि किशोर ने उसे शादी का झांसा दिया और उसका याैन शाेषण किया। महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी ने पत्रकारों को बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल जांच हो चुका है और अब कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।