‌‌इश्क में प्रेमी जोडे ने खाया जहर, एक की मौत दूसरा रेफर, होटल में हुई घटना

0
2536

बक्सर खबर। स्टेशन रोड स्थित होटल में स्वयं को पति-पत्नी बता रुके जोडे ने जहर खा लिया। यह घटना आज रविवार को गंगा लाज में हुई। लाज वालों ने इसकी सूचना तत्काल सूचना पुलिस को दी। दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान पता युवती ने दम तोड दिया। युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। वे सदर अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया युवती का नाम स्मिता देवी पति सूजित सिंह, ग्राम गफरी चक, थाना भगवानपुर, जिला पटना की निवासी थी। सूचना के अनुसार यह चरित्रवन में पति के साथ रहत थी। युवक विक्की कुमार पुत्र सत्येन्द्र साह ग्राम सुरहढिया, थाना सूर्यपुरा, जिला रोहतास का निवसी है। उसने होटल में कमरा बुक कराया। वहां रजिस्टर के अनुसार यह दोनों पति-पत्नी थे। लेकिन जब मामला बिगडा तो पता चला कहानी कुछ और ही है। संभवत: यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने कहा जांच के बाद कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। यह घटना दोपहर के लगभग ही हुई। लेकिन होटल वालों को देर से इसकी भनक लगी। साढे चार बजे इन दोनों को अस्पताल ले जाया गया था।

add विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here