प्यार का झांसा देकर किया दुष्कर्म, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

0
4624

-महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, जेल भेजा गया आरोपित                                                                बक्सर खबर। राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के नाम पर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र निवासी सचिन कुमार का एक युवती से प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवक ने शादी और प्यार का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। मामला सामने आने पर युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पीड़िता की लिखित शिकायत पर महिला थाना में एफआईआर दर्ज की गई। महिला थानाध्यक्ष मधुबाला भारती ने पत्रकारों को बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here