बक्सर खबर। आज बिजली हर घर की जरुरत बन गई है। लेकिन, जरा की चुक किसी के जीवन पर भारी पड़ सकती है। अमुमन हर महीने इस तरह की घटनाए हो जाती है। शुक्रवार को धनसोई थाना के बन्नी गांव में अशोक सिंह की चौदह वर्षिय पुत्री डिम्पल कुमारी की मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। टीवी चल नहीं रही थी। उसने तार को सही करने के लिए प्लग को इधर उधर किया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। हालाकि उस समय घर में कोई रहता तो उसे बचाया भी जा सकता था। लेकिन, उसके साथ तो कुछ और ही होना था। बच्ची ने सदा के लिए अपनी आंखे बंद कर लीं।


































































































