नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन को मिलेगी मजबूती बक्सर खबर। जनसमस्याओं को लेकर हमेशा संघर्षरत और जदयू के वरिष्ठ नेता लाल बहादुर महतो को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें डुमरांव विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। जदयू के पूर्व बिहिया प्रखंड अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में जदयू प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य हैं। उनकी कार्यकुशलता, कर्मठता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी ने यह अहम जिम्मेदारी दी है। डुमरांव विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र और जिले के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
बधाई देने वालों में एमएलसी राधाचरण साह, जदयू के वरिष्ठ नेता राधेश्याम सिंह कुशवाहा, युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संटू पटेल, जिलाध्यक्ष मोहित कुशवाहा, राजनीतिक सलाहकार रोहित कुमार ओझा, युवा नेता अभिषेक मेहता, आरा जिला युवा जदयू अध्यक्ष मोनू यादव, नवानगर प्रखंड अध्यक्ष सत्यानंद कुशवाहा, डुमरांव नगर अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, बिहिया प्रखंड अध्यक्ष बिमलेश यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरफराज खान, पंचायत समिति सदस्य राकेश शर्मा, श्रीकांत बैठा और राजेंद्र कुशवाहा समेत अनेक नेताओं का नाम शामिल है। सभी ने कहा कि श्री लाल बहादुर महतो के अनुभव और नेतृत्व से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर विस्तार मिलेगा।