बक्सर खबर । पति अपनी पत्नी को लेकर उसके मायके जा रहा था। दोनों बलियां के रेवती गांव से बक्सर के लिए चले थे। यहां गंगा पुल पर आटो वालों गाड़ी रोक दी। दोनों पैदल बक्सर गोलंबर के लिए चले। इतने में पीछे से बोलेरो सवार तीन युवक आए। युवती को उठाया और अपनी गाड़ी में डाल लिया। पति पिंटू पासवान ने इसका विरोध किया तो पीछे से एक दूसरा बाइक सवार पहुंचा और पिस्तौल सटा दी। इतने में वे सभी उसे ले भागे।
घटना आज शनिवार दोपहर के लगभग की है। पीडि़त युवक ने इसकी सूचना अपनी ससुराल औद्योगिक थाना के सोनवर्षा गांव के लोगों को दी। अपने ससुर मुन्सी पासवान के साथ वह थाने पहुंचा। औद्योगिक थाना प्रभारी राजीव कुमार के अनुसार मामला नगर थाने चला गया है। अपहरण के पीछे क्या वजह है। इसका पता लगाया जा रहा है। ऐसा करने वालों की धरपकड़ का संयुक्त प्रयास किया जा रहा है।




































































































