–सोहनी पट्टी में हुआ हादसा, कैमूर का रहने वाला था मृतक. बक्सर खबर। शहर के सोहनी पट्टी मोहल्ले में भवन निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के हरिहरपुर गांव निवासी 21 वर्षीय संतोष कुमार एक ठेकेदार के साथ निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। मंगलवार की दोपहर वह सोहनी पट्टी मोहल्ले में चल रहे एक मकान निर्माण स्थल पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया।
साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मजदूर की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


































































































