-लंबे समय बाद हुआ सरकारी वकील के पदों में बदलाव
बक्सर खबर। राज्य सरकार ने सरकारी वकील के रूप में दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं का चयन किया है। केदार तिवारी को सरकारी पीपी मनोनीत किया गया है। वे पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं जीपी के पद पर मनेन्द्र सिंह का मनोनयन किया गया है। पहले इस पद पर नंदगोपाल व प्रभुनाथ सिंह लंबे समय से काबिज थे। लेकिन, अब इन पदों पर तीन वर्ष के लिए इन दो लोगों का चयन हुआ है।
इन अधिवक्ताओं के चयन पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा व महासचिव पप्पू पांडेय ने इन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने केदार तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि वे हमारे बड़े भाई हैं। पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही मनेन्द्र सिंह भी एक अनुभवी वकील हैं। दोनों लोगों को हमारी ढेर सारी शुभकामनाएं।