बक्सर खबर। दैनिक अखबार सन्मार्ग के संपादक मनोज कुमार सिंह के पिता मकरध्वज सिंह का रविवार की देर रात देहवासन हो गया। उन्हें उपचार के लिए पटना ले जाया गया था। सोमवार को उनके पैतृक गांव कुल्हड़िया शव पहुंचा। अंतिम दर्शन शव को कुछ घंटो तक आवास पर रखा गया। इसके उपरांत श्मशान घाट में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम विदाई दी गई। मनोज सिंह के पिताजी स्वर्गीय मकरध्वज सिंह अपने पंचायत के अच्छे राजनीतिज्ञ रणनीतिकार माने जाते थे। अपने उदारवादी विचार और सामाजिक समरसता के कारण उनकी अलग पहचान थी।
पिछले दो-तीन महीनों से उनका तबीयत खराब चल रही। दो दिन पहले श्वास लेने में दिक्कत होने लगी। डॉक्टरों ने इंदिरा गांधी सूट ऑफ मेडिकल साइंस अस्पताल पटना रेफर कर दिया। दो दिन उनकी स्थिति सामान्य बनी रही और रविवार की देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। पत्रकार संघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, संरक्षक रामएबाल ठाकुर, बबलू उपाध्याय, महासचिव मुस्ताक हुसैन बंटी, सचिव रवि मिश्रा, ओंकार नाथ मिश्रा, प्रमोद चौबे, धर्मेन्द्र पाठक, अरविंद चौबे, कपिन्द्र किशोर, राजू ठाकुर आदि ने उनके निधन पर शोक जताया।


































































































