-समहूता व मटकीपुर से पुन: जीते पुराने मुखिया
-दुल्फा व कैथहरकला की गिनती जारी
बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड की चार पंचायतों के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। इनमें खरहना पंचायत से जगलाल चौधरी विजई घोषित हुए हैं। यहां से पहले अनिल कुमार मुखिया थे। धनसोई पंचायत से तुलसी साह मुखिया बने हैं। उन्होंने पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद को हराया है।
वहीं समहूता से पूर्व मुखिया रुबाना परवीन व मटकीपुर से अमृता देवी पुन: विजई घोषित हुई हैं। इसके अलावा अब राजपुर प्रखंड की तीन सीटें शेष रह गई हैं। जिनमें दुल्फा, कैथहरकला, सिकठी की मतगणना होनी है। वैसे सिकठी को छोड अन्य दो की गिनती जारी है।



































































































