– एक व्यक्ति हिरासत में, चल रही है पूछताछ
बक्सर खबर। औद्योगिक थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक युवक के पास से तीन हथियार बरामद किए गए हैं। सूचना के अनुसार वह हथियार तस्करी के धंधे में शामिल है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कुछ और लोगों भी हिरासत में लिए गए हैं। जाहिर है सभी से पूछताछ होगी। सूत्रों की माने तो यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर हुई है। गिरफ्तार युवक शहर के सारिमपुर का रहने वाला है। वह हथियार लेकर कहीं जा रहा था। तभी पुलिस को कहीं से सटीक जानकारी मिली। राकेश नाम का युवक हथियार की आपूर्ति करने जा रहा है।
पुलिस ने मौके से उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान तीन पिस्टल व तीन मैगजीन बरामद हुई है। खबर की पूरी तस्दीक के लिए पुलिस के बड़े अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। प्रशासन का अपना तर्क है। अभी पूछताछ चल रही है। कुछ और भी हाथ लगने की उम्मीद है। वहीं विश्वस्त सूत्रों ने बताया गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राकेश राय है। वह कहीं से हथियार लाकर यहां लोगों को बेचता है। पुलिस उस ठिकाने का पता लगाने में जुटी है। जहां से हथियार उसे मिलता है। उम्मीद जताई जा रही हैं, मंगलवार को एसपी इस मामले की पूरी जानकारी मीडिया से साझा करेंगे।