-पड़ोसी जिले की है घटना, मायके वाले पहुंचे थाने
बक्सर खबर। परमानपुर के पास बोरे में मिली महिला के शव की पहचान हो गई है। उसका नाम दीपाली देवी है। जिसकी शादी दस वर्ष पहले नीतेन्द्र यादव के साथ हुई थी। सुसराल वालों ने ही उसकी हत्या कर शव को दूसरे जिले की सीमा में फेंक दिया था। शुक्रवार की सुबह उसे नावानगर पुलिस ने उसे बरामद किया था। सोशल मीडिया में खबर आने के बाद मायके वालों को इसकी सूचना मिली। जो ग्राम करथियां, जिला आरा के निवासी हैं।
उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दीपाली के देवर गुड्डू यादव को गिरफ्तार किया है। पूछने पर पुलिस ने बताया उसकी शादी आरा जिला के ग्राम शाहपुर, थाना बनाही में हुई थी। परिवार वालों के साथ उसका अक्सर विवाद होता रहता था। घर वालों को शक था। उसका किसी से संबंध है। इसी वजह से उन लोगों ने गुरुवार की रात हत्या कर शव को एनएच 30 पर फेंक दिया। समय रहते उसकी पहचान हो गई। फिर पूरा मामला धीरे-धीरे खुल गया। गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी।


































































































