बक्सर खबर। डुमरांव शहर के राज पेट्रोल पंप के समीप नाली में फेंका नवजात का शव देखा गया। जैसे ही लोगों की नजर उसपर गई। पूरे शहर में सनसनी फैल गई। उसे देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुरुवार की दोपहर लोगों की सूचना पर डुमरांव थाने की पुलिस भी उसे देखने पहुंची।
शव को वहां से हटवाया गया। इस घटना को ले देर तक चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। गौरतलब है कि हाल के दिनों में ऐसी घटनाए बढ़ी है। जिससे आए दिन मानवता शर्मसार हो रही है। डुमरांव थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम ने कहा ऐसी घटनाएं मर्माहत करने वाली होती हैं। लेकिन, ऐसे केस में पुलिस भी कुछ नहीं कर पाती।


































































































