होमगार्ड के सिपाही की हत्या, आज ही करना था योगदान

0
2690

बक्सर खबर। होमगार्ड के सिपाही की हत्या हो गई है। ऐसा किसने और क्यूं किया? यह पता लगाने के लिए पुलिस ने हर तरफ अपने मुखबिर को लगा दिया है। जी हां आज शनिवार की सुबह भरियार ओपी के बलिरामपुर बधार से जिस युवक का शव मिला था। उसकी पहचान कर ली गई है। मृतक का नाम प्रदीप कुमार गोंड (24) पुत्र गिरजा गोंड है। सुबह जब युवक का शव बरामद हुआ उस समय तक स्पष्ट नहीं था वह कौन है। पहचान होने के साथ पता चला कि वह तो होमगार्ड का सिपाही है। तीन महीने का प्रशिक्षण कर अभी हाल ही मे लौटा था ।

मुर्हरम में उसकी ड्यूटी भी लगी थी। आज शनिवार को पुन: उसे वापस जाकर योगदान करना था। जांच के क्रम में यह पता चला कि चक्की पांडे डेरा निवासी प्रदीप शुक्रवार को कुछ युवकों के साथ कबड्डी देखने गया था। वहां से लौटा नहीं, आज सुबह उसका शव देखा गया। गले और शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस को शक है किसी जानने वाले ने ही उसकी हत्या की है। डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने कहा जांच चल रही है।
क्या हुआ सुबह जानने के लिए पढ़े- सनसनी, बधार में मिला युवक का शव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here