-किला मैदान में हजारों लोगों के मध्य हुआ प्रदर्शन
बक्सर खबर। हीरो मोटोकॉर्प ने बक्सर में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच कर दिया है। दो दिन पहले किला मैदान में पटना और मुजफ्फरपुर के मध्य फाइनल क्रिकेट प्रतियोगिता हो रही थी। वहीं इसे लोगों के मध्य लांच किया गया। विडा नाम के इस स्कूटर का लुक स्पोर्टी बनाया गया है। इसका प्रदर्शन माखन भोग हीरो द्वारा किया गया। युवाओं ने काफी रुचि के साथ इसे देखा और इसके बारे में जानना चाहा। पूछने पर ज्ञात हुआ यह सौ किलोमीटर का माइलेज देती है।
कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए इसमें दो बैटरी लगाई है। जिससे चार्जिंग आसान हो गई है। दो बैटरी का विशेष लाभ यह है कि अगर एक बैटरी की चार्ज है तब भी आप अपना सफर जरुरत पड़ने पर शुरू कर सकते हैं। इसके तीन मॉडल हैं और सबकी कीमत अलग-अलग है। ऑन रोड प्राइज एक लाख दस हजार के आस-पास है। इसमें ऐसा डिस्प्ले लगा है। जो मोबाइल से कनेट हो जाता है। अर्थात इससे कई तरह की सुविधा आपको मिलेगी। विशेष जानकारी के लिए आप माखन भोग हीरो जो इसके विक्रेता हैं, उनके शोरूम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। (विज्ञापन हित की खबर )































































































