बेहतर कार्य के लिए गोविंद जायसवाल हुए सम्मानित

0
230

बक्सर खबर। जायसवाल क्लब के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद जायसवाल सामाजिक कार्यों में बेहद रुचि लेते हैं। गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग, लोगों की मदद करने के साथ रक्तदान और जन समस्याओं के लिए संघर्ष जैसे कार्य के लिए उन्हें पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जायसवाल युवा मंत्री के अध्यक्ष बबलु कुमार ने आमंत्रित किया।

27 दिसम्बर के कार्यक्रम में उन्हें विशेष सम्मान दिया गया। गोविंद जायसवाल ने बताया समाज के लोगों द्वारा मिला प्यार हमें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। पिछले कुछ दिनों में बिहार और उत्तर प्रदेश के कई कार्यक्रमों में ऐसा अवसर मिला है। हम सभी के प्रति आभार प्रकट करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here