बक्सर खबर। वीर कुंवर सिंह विश्व विद्यालय द्वारा नामित छात्र गौरव कुमार को आज कुलपति ने नेशनल सम्मान पत्र प्रदान किया। बक्सर के गौरव को यह सम्मान दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नेशनल यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिया गया। फरवरी में यह कार्यक्रम देश की राजधानी में हुआ था। तब गौरव यहां से चयनित होकर गए थे। उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए आज कुलपति देवी प्रसाद मंडल ने यह सम्मान पत्र उन्हें सौंपा। अपने साथी को इस सफलता पर बक्सर के युवाओं ने धन्यवाद दिया हैं





























































































