‌‌‌ चेतावनी सीमा से अभी भी 23 सेंटीमीटर दूर है गंगा का पानी

0
409

-प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से हो रहा है इजाफा
बक्सर खबर। गंगा का पानी धीरे-धीरे फैलता जा रहा है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार की दोपहर पानी 59.08 मीटर पर था। अर्थात चेतावनी बिंदु से 24 सेंटीमीटर कम। स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह भी रामरेखा घाट पहुंचे थे। अपने जिले में चेतावनी बिंदु 59.32 मीटर व खतरे का निशान 60.32 निर्धारित है। हालांकि प्रशासन अभी भी ऑल इज वेल के संकेत दिए हैं।

लेकिन, जल आयोग के अनुसार प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। जो यह बता रहा है। सजग रहने की जरूरत है। पानी में वेग भी बहुत है। इस वजह से गंगा किनारे रहने वाले लोग सजग रहे। क्योंकि गंगा का पानी बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में फैल रहा है। ठोरा में इटाढ़ी तक दबाव बढ़ गया है। कर्मशाना व धर्मावती में भी काफी पानी जमा हो गया है। नदी किनारे के खेतों तक पानी पहुंच गया है। ऐसी स्थिति में सावधानी बहुत जरुरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here