-औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुई घटना, जांच के लिए पहुंचे एसपी
बक्सर खबर। जिला मुख्यालय से अपने गांव लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है। घटना सोमवार शाम छह बजे की है। सूचना के अनुसार उमेश राय (45) को दो गोलियां लगी हैं। उनका उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वारदात औद्योगिक थाना क्षेत्र के दुधारचक मोड पर हुई। पूछने पर संबंधित थाने की पुलिस ने बताया कि उमेश राय उमरपुर गांव के रहने वाले हैं। वे समाहरणालय के पास फोटो स्टेट की दुकान चलाते हैं।
वहीं से अपने गांव लौट रहे थे। छह बजे के लगभग तीन अज्ञात लोगों ने उनके ऊपर गोलियां चलाई। जो उनके हाथ व कंधे में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान मनीष कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल से पूछताछ की। जब एसपी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा वारदात की वजह क्या है? फिलहाल यह ज्ञात नहीं हुआ है। लेकिन, तीन लोगों द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आई है। हमलावरों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।



































































































