गरीबों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी कांग्रेस: मनीष यादव 

0
138

जिला अतिथि गृह में पार्टी की बड़ी बैठक, घर-घर गारंटी, काम की जिम्मेदारी लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता                  बक्सर खबर। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक जिला अतिथि गृह में आयोजित की गई। यह बैठक जिले के चारों विधानसभा प्रभारी और विधायक मनीष यादव की उपस्थिति में, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक मनीष यादव ने कहा कि जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता जिस जोश और एकता के साथ राहुल गांधी के संदेश और संकल्पों को घर-घर पहुंचा रहे हैं, वह वाकई सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर जो मनमानी की जा रही है, उसका कांग्रेस मजबूती से विरोध करेगी और हर एक मतदाता तक पहुंचकर सच बताएगी। मनीष यादव ने बताया कि कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे प्रमुख कार्यक्रमों में घर-घर झंडा अभियान, घर-घर अधिकार यात्रा, कांग्रेस की गारंटी का गुलदस्ता जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस की सरकार बनते ही जनता को मिलने वाली सुविधाएं इस प्रकार होंगी: हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, दिव्यांगों को 1500 मासिक पेंशन, माई-बहन-मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 प्रति माह, 25 लाख तक का मुफ्त इलाज और भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन पर पक्का मकान। मनीष यादव ने कहा, “कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। यह कोई वादा नहीं, हमारी गारंटी है।”

बैठक को सम्बोधित करते विधायक मनीष यादव

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस मेरे रग-रग में बसी है। यह मेरी मां, मेरा परिवार और जीवन रेखा है। मैं पूरी निष्ठा से पार्टी की सेवा करता रहूंगा।‌उन्होंने कहा कि वे गांव-गांव, गली-गली जाकर लोगों से मिलते हैं और कांग्रेस को हर घर से जोड़ने का काम कर रहे हैं। इस बैठक में सदर विधायक संजय कुमार तिवारी, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला देवी, त्रिलोकीनाथ मिश्रा, जय राम राम, विनय कुमार सिंह, संजय पांडेय, वीरेंद्र राम, लाल बाबू मिश्रा, अजय ओझा, पंकज उपाध्याय, प्रो. पीके मिश्रा, इं. रामप्रसाद द्विवेदी, सत्यदेव ओझा, लक्ष्मण उपाध्यक्ष, आशुतोष त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here