सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्र घायल

0
1859

बक्सर खबर। सड़क दुर्घटना में मंगलवार को पिता-पुत्र घायल हो गए। दुर्घटना शाम के वक्त मुरार थाना क्षेत्र के ओझा-बरांव गांव के समीप हुई। बाइक सवार रविन्द्र सिंह (42) पुत्र रंजन कुमार के साथ अपने गांव बगेन लौट रहे थे। तभी पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। पिता को सर में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें उपचार के लिए आरा ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार उन्हें शरीर पर कोई चोट नहीं थी। लेकिन, शायद सर की चोट की वजह से ऐसी अनहोनी हो गई। आज बुधवार को यह खबर मीडिया तक पहुंची।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here