प्रत्येक मंडल में निकलेगी तिरंगा यात्रा, जन जन में जगाया जाएगा राष्ट्रप्रेम बक्सर खबर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला ईकाई पूरी तरह सक्रिय हो गई है। देशभर में 10 से 13 अगस्त तक चलने वाले इस राष्ट्रभक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए अहिरौली स्थित जिला कार्यालय में एक अहम कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष पुनीत सिंह ने किया। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि “हर मंडल अध्यक्ष को अपने-अपने मंडल में 25 विशिष्ट व्यक्तियों को जोड़ना है, जो आगे प्रत्येक 5 व्यक्तियों को तिरंगा यात्रा में शामिल करेंगे। इस कड़ी के माध्यम से राष्ट्रीय भावना को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाना है।” हर घर तिरंगा कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने हेतु एक संयुक्त आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें जिला संयोजक पुनीत सिंह, सह-संयोजक दीपक पांडेय, अन्नू तिवारी, बिट्टू सिंह और सीमा चौबे को शामिल किया गया है।

बैठक में जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय, अनिल पांडेय, मीना सिंह कुशवाहा, इंदु देवी, धनंजय त्रिगुण, रमेश गुप्ता, अरविंद पासवान, संध्या पांडेय, भुटेली तिवारी, आशा नन्द सिंह, सतीष दुबे, प्रमोद मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में प्रवक्ता दीपक पाण्डेय ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और तिरंगा अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।