-जांच को पहुंचे सदर डीएसपी, पुत्र गिरफ्तार
बक्सर खबर। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना राजपुर थाना के रसेन गांव में घटी। बेटे ने ही मां को पीट पीट कर मार डाला। मृतक बितनी कुंवर रसेन पंचायत के वार्ड संख्या पांच की वार्ड सदस्य थी। लेकिन, उनका अंत पुत्र रमेश पासवान के हाथों हो गया। ग्रामीणों के अनुसार वह उदंड़ स्वभाव का है। घटना बुधवार सुबह दस बजे के लगभग हुई। बूढ़ी मां को उसने इतना मारा की उसकी सांसे टूट गईं।
चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य वहां पहुंचे तो वह भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन, आस-पड़ोस के लोगों ने उसे दबोच लिया। इसकी सूचना राजपुर थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे बेटे को अपनी हिरासत में ले लिया। राजपुर पुलिस के एसआई कृष्ण कुमार सिंह ने बताया घटना की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोरख राम भी पहुंचे थे।






























































































