-खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा
बक्सर खबर। बुधवार की दोपहर खेत में काम करने के दौरान मजदूर बिजली की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी दुखद मौत हो गई। घटना मुरार थाना क्षेत्र के मसर्हियां गांव के बधार में दोपहर के वक्त हुई। सूचना के अनुसार मृतक राजेश मुसहर (26वर्ष) चौगाई दलित बस्ती का रहने वाला था।
दोपहर के वक्त वह खेत की मेड पर कुदाल लेकर काम कर रहा था। मेड पर ही सिंचाई के लिए बिजली का तार ले जाया गया था। वह उसकी जद में आ गया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में रोना-धोना मच गया। पूछने पर मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




































































































