-छह से 13 तक होगा नामांकन, 31 मार्च को होगा मतदान
बक्सर खबर। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य की चार विधान परिषद सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें सारण व गया स्नातक तथा गया व कोसी शिक्षक सीट शामिल है। इनके लिए 6 मार्च से 13 तक नामांकन होगा। 16 को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 31 मार्च को इसके लिए मतदान होगा। वैसे बक्सर जिला गया स्नातक व शिक्षक सीट में शामिल है। जिसके लिए यहां के लोग मतदान करते हैं।
सूचना के अनुसार सारण स्नातक सीट से वीरेंद्र नारायण यादव, गया स्नातक से अवधेश नारायण सिंह तथा गया शिक्षक से संजीव श्याम सिंह विधान पार्षद हैं। कोसी शिक्षक सीट से संजीव कुमार सिंह वर्तमान विधान परिषद सदस्य हैं। इनकी समय सीमा आठ मई 2023 तक है। जबकि सारण शिक्षक सीट केदारनाथ पांडेय के निधन से रिक्त हुई है। सूचना के अनुसार अपने जिले में स्नातक के 12122 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9806 है। शिक्षक के लिए 1871 लोग मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 346 है।



































































































