सांसद सुधाकर सिंह के प्रयासों से विकास योजनाओं की झड़ी

0
2776

केंद्रीय विद्यालय को मिला अपना जमीन, साथ ही आठ और योजनाएं स्वीकृत                                           बक्सर खबर। जिले के लोगों के लिए राहत और खुशी की बड़ी खबर है। यहां के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह की मेहनत रंग लाई है। अब केंद्रीय विद्यालय को अपनी जमीन पर खुद का भवन मिलेगा, जिससे पढ़ाई का माहौल और बेहतर होगा। इसके अलावा जिले को आठ और बड़ी योजनाओं की सौगात मिली है, जिससे इलाके का चौतरफा विकास तय है। सांसद के लगातार प्रयासों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन आवंटन की मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगी और लोकसभा में भी सांसद ने कटौती प्रस्ताव के जरिए यह मुद्दा उठाया था। जमीन मिलने और नए भवन की शुरुआत से विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और सभी में खुशी की लहर है।

जिला मीडिया प्रभारी हरेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सांसद सुधाकर सिंह की कोशिशों से बक्सर संसदीय क्षेत्र के लिए आठ और बड़ी योजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है, जिससे विकास का नया अध्याय शुरू हो गया है। जानिए कौन-कौन सी योजनाएं मिली हैं – 1. बक्सर से कोइलवर तक तटबंध का चौड़ीकरण और सड़क निर्माण 2. डुमरांव में बाईपास रोड का निर्माण 3. बक्सर नगर में सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम 4. डुमरांव और ब्रह्मपुर बाजार में नाला निर्माण 5. आईटीआई मैदान में स्टेडियम निर्माण 6. ज्योति प्रकाश चौक से गोलंबर तक फोर लेन सड़क 7. नावानगर में 132 केवी ग्रिड का निर्माण 8. बक्सर से पटना तक गंगा किनारे दियारा क्षेत्र में नई सड़क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here