पटरी पार करने के दौरान इंजीनियरिंग के छात्र की मौत

0
1597

बक्सर खबर। ट्रेन की पटरी पार करने के दौरान इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे होनहार छात्र की मौत हो गई। ब्रह्मपुर थाना के उमेदपुर गांव का निवासी छात्र विजय कुमार ओझा (22) कोटा में रहकर पढ़ाई करता था। कुछ दिन पहले ही वह गर्मी की छुट्टी में गांव आया था। सोमवार को कुछ व्यक्तिगत कार्य ये बिहियां गया था।

वहां रेलवे क्रासिंग के पास ही ट्रैक पर कर रहा था। इसी बीच अप लाइन में आ रही श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। यह दुर्घटना दोपहर बारह बजे के लगभग हुई। ग्रामीण सूत्रों ने बताया विजय उमेदपुर निवासी विवेक ओझा का पुत्र था। वह बहुत ही होनहार था। इस लिए पिता ने उसे पढऩे के लिए कोटा भेजा था। लेकिन यह दुखद संयोग रहा कि उसके साथ ऐसी दुर्घटना हो गयी। इससे परिवार ही नहीं पूरा गांव दुखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here