‌‌‌ डीएम की चेतावनी : घर पहुंचाइए गैस, नहीं लगेगी गोदाम पर लाइन

0
242

-सभी एजेंसी संचालकों को प्रशासन ने सुनाया फरमान, शिकायत के लिए नंबर जारी
बक्सर खबर। रसोई गैस के लिए परेशान लोगों को राहत देने की कवायद अपने जिले में भी चल रही है। खबर को पढ़ने के बाद आप यह नहीं कह सकते कि यहां का प्रशासन लापरवाह है। डीएम साहिला ने इसके लिए मंगलवार को सभी एजेंसी संचालकों की बैठक बुलाई। उन्हें सख्त निर्देश दिया। प्रत्येक उपभोक्ता के घर, गैस पहुंचाना होगा। जिसका नंबर लगा है। वह गोदाम पर गैस के लिए लाइन नहीं लगाएंगे। अर्थात किसी भी वितरक को गोदाम पर लाइन लगाकर गैस का वितरण नहीं करना है।

बैठक में और भी तमाम बातें हुईं। जिससे वितरण को सुगम बनाया जा सके। लोग चाहें तो एजेंसी जाकर नंबर लगा सकते हैं। लेकिन, अगर वे ऑनलाइन बुकिंग करते हैं। तो उन्हें बुकिंग ( डीएसी नंबर) के अनुरुप गैस अवश्य मिलनी चाहिए। नंबर लगने से अधिकतम पांच दिनों के अंदर गैस की आपूर्ति हो जानी चाहिए। केवाइसी का जिक्र भी बैठक में हुआ। अर्थात उपभोक्ताओं का सत्यापन। यह काम भी ऑनलाइन माध्यम से ही होगा। इसके निर्देश दिए गए। साथ ही एक नंबर भी जिला प्रशासन ने जारी किया है। जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

आपूर्ति की बैठक में शामिल जिले भर के गैस वितरक

06183..223333 नंबर यहां दिया गया है। उसे आप सेव कर सकते हैं। हालांकि एक दिन पहले फर्जी आपूर्ति का मैसेज भेजने वाले के खिलाफ पटना में प्राथमिकी दर्ज होने की खबर सामने आई है। उस पर प्रशासन ने कुछ ठोस नहीं किया। लेकिन, एजेंसी वालों को यह भी इशारे में समझा गया होगा। ऐसी शिकायत मिली तो यहां भी कार्रवाई हो सकती है। बैठक के महता का अनुमान इससे भी लगाया जा सकता है। डीएम के साथ एसपी शुभम आर्य भी बैठक में मौजूद थे। आपूर्ति विभाग के संबंधित पदाधिकारी भी डेटा के साथ बैठक में सजग दे थे। साथ ही दोनों अनुमंडल के एसडीएम भी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here