बक्सर खबर। डुमरांव के जदयू विधायक और पूर्व मंत्री ददन यादव उर्फ ददन पहलवान के बेटे करतार यादव के उपर आज बुधवार को जानलेवा हमला हुआ। वे अपनी गाडी से आज सासाराम जिले के डेहरी आनसोन इलाके में गए थे। वहां मोहन बिगहा में बालू उठाव का कार्यालय है। करतार से वहां से लौट रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने उनकी गाडी पर हमला किया। गोलियां भी चली जिसमें वे बच गए। इस हमले में करतार को चोटे आई हैं। घटना स्थल से वे सीधे डेहरी थाना पहुंचे। वहां लिखित शिकायत दर्ज कराई और फिर पटना लौट गए।
फोन पर हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनका किसी से लेनादेना नहीं था। आज डेहरी जाना हुआ था। वहां से मोहन बिगहा चले गए। उस वक्त दोपहर के ढाई बज रहे थे। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम बबलु है वह सिधौली गांव का निवासी बताया गया जा रहा है। अन्य हमलावर भागने में सफल रहे। मौके से एक कार जब्त हुई है। सूत्रों के अनुसार हमलावरों की चलाई गोली से वहां बालू कंपनी के कार्यालय में काम करने वाले रसोइया राजकुमार घायल हुआ है। उसका उपचार चल रहा है।





































































































