बक्सर खबर। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने बक्सर जिला कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस नेता अभय मिश्रा को मनोनीत किया है। उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी के विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है और कांग्रेस संगठन को सोशल मीडिया के माध्यम से और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई है। जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सभी जिलों में सोशल मीडिया अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है।
उन्होंने आशा जताई कि अभय मिश्रा राहुल गांधी के नेतृत्व को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे तथा सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहकर बक्सर कांग्रेस को नई ऊर्जा देंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ प्रमोद ओझा ने भी शुभकामनाएं दी और कहा कि सोशल मीडिया के जरिए अब बक्सर जिले में कांग्रेस पार्टी के विचार और राहुल गांधी के संदेश घर-घर तक पहुंचेंगे।बधाई देने वालों में कामेश्वर पांडेय, पुष्पा वर्मा, संजय दुबे उर्फ पप्पू दुबे, जय राम राम, निर्मला देवी, रोहित उपाध्याय, शिवाकांत मिश्रा, वीरेंद्र राम, अजय यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने अभय मिश्रा को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में सोशल मीडिया के माध्यम से जिला में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।