मुख्यमंत्री ने भेजी 271 करोड़ की मदद, लोगों को मिली राहत

0
1093

डीबीटी के जरिए पेंशन और कन्या उत्थान की राशि सीधी खातों में पहुंची                                             बक्सर खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत कुल 271 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी। इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर 61.29 लाख पेंशनधारियों को 254.45 करोड़ रुपये और 85,556 बालिकाओं को 16.70 करोड़ रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की ये योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचकर बड़ा सामाजिक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाए, ताकि हर पात्र व्यक्ति को इनका लाभ मिल सके। जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह ने उपस्थित लाभार्थियों को पेंशन योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि सभी पेंशनधारी जीवन प्रमाणीकरण जरूर कराएं, ताकि उन्हें नियमित पेंशन मिलती रहे। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक माता-पिता भरण-पोषण अधिनियम की जानकारी भी दी और कहा कि यह कानून बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए बेहद अहम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here