छठ महापर्व को लेकर चौसा नगर पंचायत प्रशासन ने घाटों का किया निरीक्षण

0
65

अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष जोर                                                        बक्सर खबर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर चौसा नगर पंचायत प्रशासन ने अपनी तैयारियों को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में नगर पंचायत की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी, थानाध्यक्ष शंभु भगत और मुख्य पार्षद प्रतिनिधि डॉ. मनोज कुमार यादव संयुक्त रूप से मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चौसा बाजार घाट, मल्लाह टोली घाट, पांडेय घाट समेत अन्य प्रमुख घाटों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने कहा कि छठ व्रतियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, मिट्टी समतलीकरण, पेयजल आपूर्ति और जल निकासी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि तय समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि डॉ. मनोज कुमार यादव ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन छठ पर्व के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थायी शौचालय, पेयजल, सफाई कर्मियों की तैनाती और चिकित्सा व्यवस्था की पूरी तैयारी की जा रही है। थानाध्यक्ष शंभु भगत ने कहा कि छठ पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here