चौसा से लेकर नवानगर तक दौरा करेंगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

0
850

बुधवार को जिले के कई गांवों में शोक-संवेदना व्यक्त करेंगे                                                                   बक्सर खबर। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव बुधवार को जिले के कई गांवों का दौरा करेंगे। यह दौरा मुख्य रूप से शोक संवेदना प्रकट करने, सामाजिक सरोकार और जनसंपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से तय किया गया है। पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके साथ सुरक्षा व्यवस्था की विशेष देखरेख की जाएगी। तेजस्वी यादव Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त नेता हैं और उनका ब्लड ग्रुप O+ है।तेजस्वी यादव सुबह 10:40 बजे पटना स्थित अपने सरकारी आवास से सड़क मार्ग द्वारा बक्सर के लिए रवाना होंगे। यह यात्रा बिहटा, कोईलवर, आरा, ब्रह्मपुर होते हुए की जाएगी।

दोपहर 2:05 बजे तेजस्वी चौसा स्थित बीरेंद्र गौड़ के आवास पहुंचेंगे, जो पूर्व मुखिया बृजबिहारी सिंह के निवास के पास है। इसके बाद वे 2:55 बजे चौसा कर गांव में स्व. जयशंकर चौधरी के घर जाएंगे। 3:45 बजे नरबतपुर गांव में शहीद सुनील यादव के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। 4.35 बजे चौसा गोला पर स्व.अर्जुन यादव के घर पहुंचकर परिजनों से मिलेंगे। तेजस्वी यादव शाम 6:35 बजे राजपुर प्रखंड स्थित अहियापुर गांव में बीरेंद्र यादव के घर पहुंचेंगे। उसके बाद वे दिनारा के रास्ते होकर 7:55 बजे नवानगर प्रखंड के आमीरपुर डेरा गांव में संतोष कुशवाहा के आवास जाएंगे। लगभग 11:35 बजे रात को तेजस्वी यादव पटना लौट आएंगे। यह कार्यक्रम तेजस्वी यादव के निजी सहायक अदनान अशरफ द्वारा जारी किया गया है, जिसमें सभी प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here