‌‌‌जमीन कब्जा करने के लिए चली गोली, चार घायल

0
4505

बक्सर खबर। डुमरांव प्रखंड के लाखनडेहरा गांव में दो पक्ष मंगलवार को भीड गए। मारपीट से शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया। कुछ लोग रास्ते की जमीन पर कब्जा जमाना चाहते थे। गांव का ही एक पक्ष इसका विरोध कर रहा था। नतीजा मना करने वाले के खिलाफ दूसरा पक्ष हमलावर हो गया। पहले कुदाल से मारा फिर हवा में गोलियां चली। एक पक्ष के तीन तथा दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।

डुमराव पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के शशिभूषण दुबे ने पांच और दूसरे पक्ष से गुप्तेश्वर दुबे की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह विवाद आज दोपहर के वक्त उसी स्थल पर हुआ। जहां जमीन कब्जा की गई है। शिकायत के अनुसार 17 नवम्बर को विवादित स्थल से प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया था।

add विज्ञापन

जिसकी शिकायत शशिभूषण दुबे ने की थी। आज पुन: कब्जा करने वाला पक्ष वहां मिटटी डाल रहा था। इतने में दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने इसका विरोध किया। नतीजा मारपीट हुई। जिसमें शशिभूषण दुबे, पुत्र विपिन बिहार और बेटी प्रियंका दुबे को चोट आई है। यह दोनों अपने पिता को बचाने दौडे थे। वहीं दूसरे पक्ष के गुप्तेश्वर दुबे को भी चोट आई है। इन सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
मारपटी का नजारा, देखने के लिए क्लीक करें :-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here