ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर व्यक्ति की मौत, रेल पुलिस रही बेपरवाह

0
1441

—नगर थाने की टीम ने उठाया शव, मोबाइल से हुई पहचान                                                               बक्सर खबर। सोमवार दोपहर एक दुखद हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। यह हादसा पांडेयपट्टी रेलवे गुमटी के पास हुआ, जब ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामविलास उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है, जो बालूरघाट, फरक्का का रहने वाला बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 1:00 बजे डाउन लाइन से गुजर रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से वह गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन सबसे हैरानी की बात ये रही कि रेल पुलिस ने शव को हाथ तक नहीं लगाया। मजबूर होकर नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक के मोबाइल से उसकी पहचान की और फिर परिजनों को इसकी सूचना दी। बाद में शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद लोगों में रेल पुलिस की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here