विजय मिश्रा ने कहा- दुल्लहपुर मार्ग का होगा उनके नाम पर नामकरण बक्सर खबर। जिले के ब्रह्मपुर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय पारस नाथ पाण्डेय की स्मृति में सोमवार को सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर बाजार स्थित राकेश मेडिकल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के नियाजीपुर मंडल द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. पारस नाथ पाण्डेय के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें एक कर्मठ, समर्पित और जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाला नेता बताया। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि स्व. पारस नाथ पाण्डेय ने अपने जीवन में समाज और संगठन के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि दुल्लहपुर गांव जाने वाले मार्ग का नामकरण स्व. पारस नाथ पाण्डेय के नाम पर हर हाल में कराया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनके योगदान को याद रख सकें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, महामंत्री विनोद राय, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, ललन राय, राजा राम पांडे, बजरंगी तिवारी, अशोक लाल, मनोज सिंह, श्री भगवान सिंह त्यागी, अतीश लाल, बंशी पांडे, अनु तिवारी, दयाशंकर तिवारी, त्रिलोकी पांडे, संतोष ठाकुर, श्रीकांत तिवारी, भूटेली तिवारी, बुआ तिवारी, नंदलाल पंडित, लखी नारायण पाठक, धीरज पाठक, सत्येंद्र ठाकुर, सुनील पाण्डेय, रोहित लाल, अजीत सिंह, बसंत राय, अजय पाठक, मनु पांडे, दयाशंकर पांडे, वाल्मीकि राय, जग नारायण राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।




































































































