भाजपा की पहली जिला बैठक सम्पन्न, संगठन को बताया मां का आंचल

0
38

कार्यकर्ताओं को सलामी, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर                                                       बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी की पहली जिला कार्यसमिति बैठक शहर के बगीचा उत्सव लान में बड़े उत्साह के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन लक्ष्मण शर्मा ने किया। बैठक की शुरुआत भाजपा के दो महान स्तम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप जलाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस मौके पर कई दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिनमें मंत्री जनक राम, मंत्री संजय सरावगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, पूर्व विधायक दिलमणी देवी और प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा शामिल थे।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली पूंजी बताया। उन्होंने कहा, “पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं, जिनकी मेहनत से संगठन खड़ा होता है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन को और भी मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय रहें। अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री जनक राम ने अपने उद्बोधन में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को बधाई दी। उन्होंने कहा, “मोदी जी के नेतृत्व में भारत इतना सशक्त हो गया है कि अब अपने नागरिकों की रक्षा खुद कर सकता है।” पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें पार्टी की “अमोल धरोहर” बताया। उन्होंने कहा, “आप ही में से कोई विधायक, कोई मंत्री बनता है।” उन्होंने संगठन को मां का आंचल बताया और कार्यकर्ताओं से संगठन को सशक्त बनाने की अपील की। प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए और कहा कि “समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम बूथ के जरिए ही संभव है।” भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने आगामी 30 मई को बिक्रमगंज में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की तैयारियों पर बात की और इसे सफल बनाने के लिए आवश्यक कार्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन भाषण मीना सिंह कुशवाहा ने दिया।

बैठक में संतोष रंजन राय, शेषनाथ पाठक, प्रदीप दुबे, विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, प्रियव्रत सिंह, केदारनाथ तिवारी, राणा प्रताप सिंह, सच्चितानंद भगत, सिद्धनाथ सिंह, विनोद राय, धनंजय त्रिगुण, पुनीत सिंह, सौरभ तिवारी, धनंजय राय, विजय मिश्र, निर्भय राय, प्रमोद मिश्रा, रानी चौबे, रेखा देवी, शीला त्रिवेदी, ओम ज्योति भगत, संध्या पाण्डेय, पुष्पांजलि देवी, उषा दुबे, वर्षा पाण्डेय, पिंकी पाठक, उमाशंकर राय व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here