बाइक टकराने से कैमूर के युवक की मौत

0
1434

–मामा के यहां रहकर करता था नौकरी, दुकान से जा रहा था यमुना चौक, चुन्नीलाल मेगा मार्ट के पास हुआ हादसा                                                                 बक्सर खबर। शहर के मेन रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कैमूर के एक युवक की जान चली गई। युवक की पहचान कैमूर जिला के कुदरा निवासी स्व. शिव कुमार वर्मा के बेटे विशाल कुमार वर्मा 25 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विशाल अपने मामा स्थानीय निवासी प्रेम प्रकाश वर्मा के यहां रहकर उनके कपड़े की दुकान में काम करता था। गुरुवार को वह दोपहर करीब एक बजे बाइक से यमुना चौक की ओर जा रहा था। तभी चुन्नीलाल मेगा मार्ट के पास उसकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि विशाल बाइक से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को घायल हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया।हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि युवक की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here