-लक्ष्मण रेखा पार करने की कीमत पड़ेगी भारी
बक्सर खबर। संपूर्ण लॉकडाउन होने से पूर्व प्रधानमंत्री ने एक बात कही थी। लक्ष्मण रेखा पार नहीं करनी है। बहुत जरुरी हो तब घर से बाहर निकलें। देश ने इन बातों को गंभीरता से लिया। नतीजा इतनी बड़ी आबादी का देश संभल गया। लेकिन, कुछ लोग ऐसे रहे। जिन्होंने इससे सीख नहीं ली। जिसका नतीजा रहा, संख्या बढऩे लगी। नासूर घाव बन गया। खैर, जो होना था वह हो गया।
लेकिन, ऐसी गलतियां न हो। इसके लिए जरुरी है आप परिस्थिति को समझे। आज नया भोजपुर इलाके की हर गली सील है। बावजूद इसके डुमरांव में सतर्कता बढ़ायी जा रही है। इसकी वजह क्या है। गलियों को सील कर प्रशासन क्या करेगा। अगर आप अपने घर की सीमा लांघने को तैयार बैठे हैं। यह तस्वीरें डुमरांव की हैं। जिसे देखकर आप स्वयं समझ सकते हैं। हालात कैसे करवट ले रहे हैं। आप घरों में रहते हुए हर जरुरी सावधानी बरतें। क्योंकि दुश्मन अनजान है। वह कब और कैसे आपको अपनी गिरफ्त में ले लेगा। इसका पता नहीं चलेगा। आप जहां हैं वहीं संभल जाइए। आज वक्त की यही जरुरत है।































































































