रामरेखा घाट पर गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा 

0
73

सुबह स्नान करने पहुंचा था अज्ञात युवक, कपड़े मिले किनारे                                                                    बक्सर खबर। बुधवार की सुबह शहर के प्रसिद्ध रामरेखा घाट से एक दुखद खबर सामने आई। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच एक अज्ञात युवक गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचा था। युवक ने नया विवाह मंडप के दक्षिणी छोर पर एक चौकी पर अपने कपड़े काला ट्राउजर, नीली शर्ट और लाल-पीला रंग के चुनरी गमछा उतारकर स्नान शुरू किया। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोगों को कुछ समझ में आता, इससे पहले ही युवक पानी में समा गया।

स्थानीय पुजारी ने घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक यानी सुबह 11:30 बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। स्थानीय मल्लाह विक्रम चौधरी ने बताया कि घाट पर मौजूद तीन-चार लोगों ने युवक को नहाते हुए देखा था, लेकिन अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। लोगों ने काफी खोजबीन की, मगर युवक का कोई पता नहीं चल सका। घटनास्थल पर युवक के कपड़े अब भी रखे हुए हैं, हालांकि चप्पल नहीं मिला। माना जा रहा है कि वह चप्पल पहनकर नहीं आया था।अब तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। अगर कोई व्यक्ति इन कपड़ों को पहचानता है, तो कृपया नगर थाना या पुलिस प्रशासन को सूचना दें, ताकि युवक के परिजनों तक खबर पहुंचाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here